Mahi career institute : Morphology of the flowering plant || Part - 19 || पुष्पी पादपों कि आकारिकी || Stem,Characteristic features of stem,Bud,Vegetative buds,Floral buds,Modified buds,

Friday 30 June 2023

Morphology of the flowering plant || Part - 19 || पुष्पी पादपों कि आकारिकी || Stem,Characteristic features of stem,Bud,Vegetative buds,Floral buds,Modified buds,

 तना (Stem)


• तना प्राय पादप अक्ष का बढ़ता हुआ भाग होता है जो प्राय भ्रूण के प्रांकुर के दीर्घीकरण से बनता है ।

• जो प्राय धनात्मक प्रकाशानुवर्ती, ऋणात्मक गुरुत्वानुवर्ती व ऋणात्मक जलानुवर्ती होता है व जिसमें वृद्धि शीर्षस्थ कलिका के द्वारा होती है तथा इसमें पर्वसंधि और पर्वों में विभेदन पाया जाता है।

• तने का पत्तियों युक्त भाग प्ररोह कहलाता है।

• तने पर कलिकाएं होती है। 

• तने की बाह्य सतह पर बहुकोशिकीय रोम हो सकते है। 

• तने के वल्कुट से पार्श्वीय शाखाएं (उत्पति में बर्हिजात) उत्पन्न होती है। 

तने के विभेदात्मक लक्षण (Characteristic features of stem):-

• यह प्रायः धनात्मक प्रकाशानुवर्ती, ऋणात्मक गुरुत्वानुवर्ती व ऋणात्मक जलानुवर्ती होता है। 

• तरुण तना हरा तथा शाकीय होता है जबकि परिपक्व काष्ठिय तथा गहरे भूरे रंग का हो सकता है ।

• इसमें पर्व तथा पर्वसंधियों में विभेदन पाया जाता है। 

तना- पत्तियाँ, पुष्प, फल व कलिकाओं को धारण करता है। • रोम यदि उपस्थित होते है तो ये बहुकोशिकीय होते है। 

• तने में पार्श्व शाखाओं की उत्पत्ति बर्हिजात होती है। (वल्कुट के सतही विभज्योतक से) 

• तने का वह भाग जो पत्तियाँ धारण करता है, प्ररोह कहलाता है।

कलिका (Bud) :- 

• कलिका संघनित अविकसित प्ररोह होती है जिसमें गुंबद की आकृति का वृद्धि बिन्दु पाया जाता है तथा जो अपरिपक्व पर्णों से घिरी रहती है।

कलिकाएं कई प्रकार की होती है -

1. कायिक कलिका (Vegetative buds) :- ये कलिकाऐं विकसित होकर कायिक प्ररोह बनाती है। 

ये निम्न प्रकार की हो सकती है-

(a) शीर्षस्थ कलिका (Terminal or apical bud) :-  ये शाखाओं के शीर्ष पर होती है।

(b) कक्षस्थ कलिका (Axillary bud) :- ये पत्तियों के कक्ष में पायी जाती है। ये वृद्धि करके तने की शाखायें या पुष्प बनाती है। 

(c) सहायक कलिकाएं (Accessory buds) :- ये अतिरिक्त कलिकाएं होती है जो कक्षस्थ कलिका के एक तरफ पायी जाती है।

(d) अपस्थानिक कलिकाएं (Adventitious buds) :- उपरोक्त वर्णित भागों के अलावा अन्य किसी स्थान से विकसित होने वाली कलिकाएं अपस्थानिक कलिकाएं कहलाती है। 

ये निम्न प्रकार की हो सकती है :- 

(i) स्तम्भिक कलिकाएं (Cauline buds) :- ये सीधे ही तने से उत्पन्न होती है। 

जैसे आर्टोकॉर्पस (कटहल)  

(ii) मुलज कलिकाएं (Radical buds) :- जड़ों पर उत्पन्न होती है। 

जैसे शकरकंद, डेलबर्जिया 

(iii) पर्णिल कलिकाएं (Follar buds) :- ये कलिकाएं पत्तियों पर विकसित होती है। 

जैसे ब्रायोफिल्लम, बिगोनिया, केलोन्ची आदि ।


2. पुष्पीय कलिकाएं (Floral buds) :- ये कलिकाएं सदैव पुष्प में विकसित होती है। 

3. रूपान्तरित कलिकाएं (Modified buds) :- ये कायिक या पुष्पीय दोनों कलिकाएं हो सकती है।

* नग्न कलिकाएँ - उष्णकटिबंधिय क्षेत्र में 



English Translation 


Stem


• The stem is usually the growing part of the plant axis, usually formed by the elongation of the embryonic stem.

• Which is often positive light-dependent, negative gravity-dependent and negative water-dependent and in which growth is done by the apical bud and differentiation is found in internodes and internodes.

• The leafy part of the stem is called shoot.

• There are buds on the stem.

• There may be multicellular hairs on the outer surface of the stem.

• Lateral branches (exogenous in origin) arise from the cortex of the stem.

Characteristic features of stem:-

• It is usually positive light-following, negative gravity-following and negative water-following.

• Young stem is green and herbaceous while mature can be woody and dark brown in colour.

• Differentiation is found in festivals and festivals.

Stem – holds leaves, flowers, fruits and buds.

• If follicles are present then they are multicellular.

• The origin of lateral branches in the stem is exogenous. (from superficial meristem of cortex)

• The part of the stem which bears the leaves is called shoot.

Bud :-

• The bud is a condensed underdeveloped shoot which has a dome shaped growing point and is surrounded by immature leaves. There are many types of buds -

1. Vegetative buds :- These buds develop and form vegetative shoots.

It can be of the following types-

(a) Terminal or apical bud :- It is present at the top of the branches.

(b) Axillary bud :- It is found in the axil of the leaves. It grows to form branches or flowers of the stem.

(c) Accessory buds :- These are additional buds which are found on one side of the axillary bud.

(d) Adventitious buds :- The buds which develop from a place other than those mentioned above are called adventitious buds.

It can be of the following types:-

(i) Cauline buds :- These arise directly from the stem.

Like Artocarpus (Jackfruit)

(ii) Radical buds :- are produced on the roots.

eg sweet potato, delbergia

(iii) Follar buds :- These buds develop on the leaves.

Like Bryophyllum, Begonia, Kelonchi etc.




2. Floral buds :- These buds always develop into flowers.

3. Modified buds :- These can be both vegetative or floral buds.

 * naked buds - in tropical region

No comments:

Post a Comment

if you have any doubts.please let me know.

Join App of Mahi Career Institute

 https://clprobin.page.link/Shhf